Pratham Vishv Yuddh Ke Samay Bharat ka audyogik utpaadan kyon badha

Sachin ahirwar
By -
0

पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा // व्यापार के क्षेत्र में विज्ञापनों का क्या महत्व है //  राजनीतिक दलों को मान्यता प्राप्त कैसे होती // विदेशी निवेश क्या है // लोकतंत्र एक बेहतर शासन व्यवस्था है


 

 प्रश्न  पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा ?

उत्तर - पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन काफी तीव्र गति से बड़ा जिसके निम्न कारण थे-

(1) पहले विश्व युद्ध तक औद्योगिक विकास धीमा रहा। युद्ध ने एक बिलकुल नयी स्थिति पैदा कर  थ दी थी।

(2) ब्रिटिश कारखाने सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए युद्ध सम्बन्धी उत्पादन में व्यस्त थे इसलिए भारत में मैनचेस्टर के माल का आयात कम हो गया।

(3) पुराने कारखाने कई पालियों में चलने लगे। बहुत सारे नए मजदूरों को काम पर रखा गया और हरेक को पहले से भी ज्यादा समय तक काम करना पड़ता था। युद्ध के दौरान औद्योगिक उत्पादन तेजी से बढ़ा।



प्रश्न 4. समन्वित इस्पात उद्योग मिनी इस्पात उद्योगों से कैसे भिन्न हैं ? इस उद्योग की क्या समस्याएं हैं ? किन सुधारों के अन्तर्गत इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ी है ?

उत्तर



समन्वित इस्पात उद्योग

मिनी इस्पात उद्योग


समन्वित इस्पात का संयंत्र बड़ा होता है।

इस उद्योग का संयंत्र छोटा होता है।


इसमें कच्चे माल को एक स्थान पर एकत्रित करने से लेकर इस्पात बनाने, उसे ढालने और उसे आकार देने तक की प्रत्येक क्रिया की जाती है।

इसमें विद्युत् भट्टी, रद्दी इस्पात व स्पंज आयरन का प्रयोग होता है। इसमें रि-रोलर्स होते हैं। जिनमें इस्पात सिल्लियों का प्रयोग किया जाता है।


इनमें भारी इस्पात बनाया जाता है।

इनमें हल्के स्टील या निर्धारित अनुपात के मृदु व मिश्रित इस्पात का उत्पादन करते हैं।


भारत में 12 मुख्य संकलित उद्योग हैं।

बहुत से छोटे इस्पात संयंत्र हैं।




प्रश्न व्यापार के क्षेत्र में विज्ञापनों का क्या महत्व है?

उत्तर-

विज्ञापन एक कला है। विज्ञापन का मूल तत्व यह माना जाता है कि जिस वस्तु का विज्ञापन किया जा रहा है, उसे लोग पहचान जाएँ और उसको अपना लें। निर्माता कंपनियों के लिए यह लाभकारी है। शुरू-शुरू में घंटियाँ बजाते हुए, टोपियाँ पहनकर या रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर कई लोगों द्वारा गलियों-गलियों में विज्ञापन किए जाते थे। इन लोगों द्वारा निर्माता कंपनी अपनी वस्तुओं के बारे में जानकारियां घर-घर पहुँचा देते थी । विज्ञापन की उन्नति के साथ कई वस्तुओं में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ। समाचार-पत्र, रेडियो और टेलीविजन का आविष्कार हुआ। इसी के साथ विज्ञापन ने अपना साम्राज्य फैलाना शुरु कर दिया। नगरों में सड़कों के किनारे, चौराहों और गलियों के सिरों पर विज्ञापन लटकने लगे। इसलिए लोग सफलतापूर्वक जाकर उसे खरीद सकते हैं ।


प्रश्न राजनीतिक दलों को मान्यता प्राप्त कैसे होती है ?

उत्तर - कोई पंजीकृत दल तीन विभिन्न राज्यों में लोकसभा की कुल सीटों की कम से कम 2% सीटें हासिल की हो। कोई दल 4 अलग अलग राज्यों में लोकसभा या विधानसभा चुनाव में कम से कम 6% मत पाए हों और लोकसभा में कम से कम 4 सीटें हासिल की हो। किसी भी दल को कम से कम चार या उससे अधिक राज्यों में राज्यीय दल की मान्यता प्राप्त हो।


प्रश्न- विदेशी निवेश क्या है?

उत्तर- किसी एक देश की एक कम्पनी तथा नागरिकों द्वारा दूसरे देश में किए गए निवेश को विदेशी निवेश कहते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किया गया निवेश भी विदेशी निवेश कहलाता है।


प्रश्न लोकतंत्र एक बेहतर शासन व्यवस्था है समझाइए ।

उत्तर- लोकतंत्र एक बेहतर शासन व्यवस्था है समझाइए-

(1) नागरिकों में समानता को बढ़ावा देता है।

(2) व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।

(3) इससे फैसलों में बेहतरी आती है।

(4) टकरावों को टालने-सँभालने का तरीका देता है।

(5) इसमें गलतियों को सुधारने कि गुंजाइश होती है।


pratham vishv yuddh ke samay bhaarat ka audyogik utpaadan kyon badha // vyaapaar kshetr mein laisens ka kya mahatv hai // raajaneetik dharmashaastr ko kaise maanyata praapt hai // videshee nivesh kya hai // lokatantr ek behatar shaasan vyavastha hai

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)