ooshmaashoshee abhikriya kya hai // ooshmakshepi abhikriya kya hai

Sachin ahirwar
By -
0

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं // ऊष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं // शासन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं // मनुष्य में लिंग निर्धारण की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए


प्रश्न ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं एक उदाहरण लिखिए?

उत्तर- ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया- वे अभिक्रियाएं जिनमें उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा उत्पन्न होती है उन्हें ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं 

उदाहरण- CaO+H2O  ➡️ Ca(OH)2+ ऊष्मा

प्रश्न ऊष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर- 

ऊष्माशोषी अभिक्रिया- बे अभिक्रियाएं जिनमें उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा अवशोषित होती है उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं।

प्रश्न शासन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं।

उत्तर- पाचन क्रिया के समय भोजन हमारे शरीर में उपस्थित ऑक्सीजन की उपस्थिति मैं ऑक्सीकरण द्वारा ऊर्जा मुक्त करता है। इस प्रक्रिया में ऊर्जा मुक्त होती है इसलिए श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं 

उदाहरण

प्रश्न तेल एवं वसा युक्त पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?

उत्तर तेल एवं वसा युक्त खाद्य पदार्थ जब वायु  के संपर्क में आते हैं तो उपचयिन होकर विकृतगंधित हो जाते हैं और उनके गंध तथा स्वाद बदल जाते हैं अतः खाद्य पदार्थों को विकृतिकृत या या खराब होने से बचाने के लिए नाइट्रोजन से प्रभावित किया जाता है

प्रश्न सोडियम को मिट्टी के तेल में डुबोकर क्यों रखा जाता है ?

उत्तर- सोडियम सर्वाधिक क्रियाशील धातु है सोडियम सामान्य ताप पर भी हवा मैं घुली नमी तथा ऑक्सीजन के साथ तेजी से अभिक्रिया करती है और खुले में रखने पर आग पकड़ लेती है किंतु यह मिट्टी के तेल के साथ ना तो कोई अभिक्रिया करती है और ना ही इसमें घुलती है और ना ही यह वायु के संपर्क में आती है इसीलिए सोडियम को केरोसिन के तेल में डूबा कर रखा जाता है

प्रश्न वायु में जलाने के पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?

उत्तर वायु में जलाने के पूर्व मैग्नीशियम रिबन को इसलिए साफ किया जाता है जिससे उसकी ऊपरी सतह में मैग्नीशियम ऑक्साइड की परत हट जाए साथ ही धूल कण आदि भी साफ हो जाएं ताकि मैग्नीशियम की सतह हवा के प्रत्यक्ष संपर्क में ना आए

प्रश्न 3. मनुष्य में लिंग निर्धारण की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - सभी मनुष्यों की कोशिकाओं के केन्द्रक में 23 जोड़े | गुणसूत्र पाए जाते हैं। इनमें से 2 गुणसूत्र (एक जोड़ी) लिंग सूत्र हैं जिन्हें X तथा Y कहते हैं। स्त्री में दो XX गुणसूत्र होते हैं जबकि पुरुष में एक X तथा एक Y गुणसूत्र होता है। युग्मक (अण्डाणु तथा शुक्राणु) में गुणसूत्रों का एक जोड़ा होता है। जब X गुणसूत्र वाला शुक्राणु अण्डाणु को निषेचित करता है तो युग्मनज दो X गुणसूत्र होंगे तथा वह मादा शिशु में विकसित होगा। यदि अंडाणु को निषेचित करने वाले शुक्राणु में Y गुणसूत्र हैं तो युग्मनज नर शिशु में विकसित होगा।

प्रश्न मानव विकास के विभिन्न संकेतकों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- मानव विकास के विभिन्न संकेत निम्नलिखित हैं-

(i) मानव विकास सूचकांक,

(ii) जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (वर्षों में),

(iii) प्रौढ़ साक्षरता दर (15 वर्ष और अधिक आयु),

(iv) प्रति व्यक्ति जी. डी. पी.,

(v) निर्धनता रेखा से नीचे निवास करने वाले व्यक्ति,

(vi) शिशु मृत्यु दर,

(vii) मातृत्व मृत्यु दर,

माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रदि मोय | एक दिन ऐसा आएगा मैं रौंदूगी तोय ॥

प्रश्न विज्ञान का अर्थ बताइए ।

उत्तर- विज्ञान का अर्थ- विज्ञान ज्ञान का वह क्रमबद्ध रूप है जो किसी विशेष घटना या तथ्य के कारण तथा परिणामों के पारस्परिक सम्बन्ध को प्रकट करता है। दूसरे शब्दों में, विज्ञान किसी भी विषय के क्रमबद्ध ज्ञान को कहते हैं जिसमें किसी तथ्य विशेष के कारणों एवं परिणामों के पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न  भू-तापीय ऊर्जा क्या होती है?

उत्तर - पृथ्वी के अंदर गहराइयों में ताप परिवर्तन के फलस्वरूप कुछ पिघली चट्टानें ऊपर धकेल दी जाती हैं, जो कुछ क्षेत्रों में एकत्र हो जाती हैं। इन क्षेत्रों को तप्त स्थल कहते हैं। जब भूमिगत जल इन तप्त स्थलों के संपर्क में आता है, तो भाप उत्पन्न होती है। इन तप्त स्थलों से प्राप्त ऊष्मा या ऊष्मीय ऊर्जा भूतापीय ऊर्जा कहलाती है। इसे पाइपों द्वारा भी बाहर निकाला जाता है तथा उच्च दाब पर निकली इस भाप से टरबाइनों को घुमाकर जनित्र द्वारा विद्युत उत्पन्न की जा सकती है।

प्रश्न - ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रियाओं में अंतर स्पष्ट करते हुए एक-एक उदाहरण दीजिये।

उत्तर---

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया

ऊष्माशोषी अभिक्रिया

1. इन अभिक्रिया में ऊष्मा उत्सर्जित होती है

1. इन अभिक्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है।

2. यह क्रिया दोनों दिशाओं में होती है।

2. यह क्रिया एक ही दिशा में होती है।

3. इस अभिक्रिया में पूर्ण ऊष्मा में कमी


होती है। उदाहरण- मीथेन (H) का दहन CH + 20, → CO, + 2H,O+ ऊष्मा मीथेन

3. इस अभिक्रिया में पूर्ण ऊष्मा में वृद्धि


होती है। उदाहरण बर्फ का जल में परिवर्तित होना बर्फ + कष्मा जल





प्रश्न  निर्धनता या गरीबी से क्या आशय है ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- निर्धनता या गरीबी का अर्थ- जब देश में लोगों को न्यूनतम अनिवार्य आवश्यकताओं जैसे जीवन रक्षक आवश्यकताएँ, स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताएँ, कार्यकुशलता रक्षक आवश्यकता पूरी करने में असमर्थ)ता होती है, अर्थात् जब लोगों के पास इन न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होते हैं, तो इस स्थिति को निर्धनता की स्थिति कहा जाता है। निर्धनता को मापने या अध्ययन करने की दो विधियाँ हैं-निरपेक्ष माप तथा सापेक्ष माप निरपेक्ष माप से आशय उस माप से है जिसमें स्पष्ट रूप से निर्धनता का माप स्वतन्त्र रूप से किया जाता है; जैसे—यदि देश में लोगों को न्यूनतम निर्धारित भोजन (ग्रामीण क्षेत्र में 2,400 कैलोरी तथा शहरी क्षेत्र में 2.100 कैलोरी प्रतिदिन) उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो इसे निरपेक्ष गरीबी कहा जायेगा और इन लोगों को निर्धनता की रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों में सम्मिलित किया जायेगा। निर्धनता की सापेक्ष माप के अन्तर्गत देश के लोगों की प्रति व्यक्ति आय का अन्य राष्ट्रों की प्रति व्यक्ति आय की तुलना में अध्ययन किया जाता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)