विभाव और अनुभाव में अंतर // सूचना लेखन // निपात शब्द // द्विगु समास व द्वन्द्व समास में तीन अन्तर
प्रश्न विभाव और अनुभाव में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- विभाव और अनुभाव में निम्न अंतर निम्नलिखित हैं-
प्रश्न सूचना लेखन किसे कहते है?
उत्तर- 'सूचना लेखन'- किसी भी महत्वपूर्ण बात, तथ्य या विषय को कम से कम शब्दों में सटीक ढंग से लिखना 'सूचना लेखन' कहलाता है।
प्रश्न निपात शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर - निपात - वे शब्द जो वाक्य में किसी शब्द के बाद बल देने के लिए लगाए जाते हैं, वे निपात शब्द कहलाते हैं।
जैसे - ही, तक, मात्र, भर, भी, तो आदि ।
उदाहरण- (1) मुझे ही कपड़े धोने पड़ेंगे।
(2) तुमने अपने आने की खबर तक नहीं दी।
प्रश्न हिंदी साहित्य के इतिहास के काल विभाजन को लिखिए।
उत्तर- आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के इतिहास को निम्नलिखित चार कालों में विभाजित किया है-
प्रश्न द्विगु समास व द्वन्द्व समास में तीन अन्तर लिखिए।
उत्तर - द्विगु समास व द्वन्द्व समास में अन्तर-
प्रश्न क्षेत्रीय दलों के नाम बताइए।
अथवा
कोई दो क्षेत्रीय दलों के नाम लिखिए
उत्तर- क्षेत्रीय दलों को दो श्रेणियों में बांटा जा सकता है-
1. दल जिनका आधार क्षेत्रीय संस्कृति अथवा नृजातीय पहचान है। इसके अंतर्गत शिरोमणि अकाली, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आदि दलों को रखा जा सकता है।
2. क्षेत्रीय दल जिनका अखिल भारतीय दृष्टिकोण तो है लेकिन राष्ट्र स्तरीय चुनावी आधार नहीं है। उदाहरण के लिए बांग्ला कांग्रेस, भारतीय क्रांति दल, उत्कल कांग्रेस, केरल कांग्रेस, तेलंगाना प्रजा समिति, बीजू जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल, जनता पार्टी, समाजवादी जनता पार्टी, समाज पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, वाई. एस. आर. कांग्रेस आदि ।
प्रश्न अम्ल वर्षा क्या है? और कैसे होती है लिखिए।
उत्तर - वायुमंडल में सल्फर और नाइट्रोजन के ऑक्साइड व अन्य गैसे वर्षा जल के साथ क्रिया करके अम्लीय रूप में बरसते हैं तो उसे अम्ल वर्षा कहते हैं। वायु प्रदूषण के परिणामस्वरूप वायुमंडल में हानिकारक गैसें जैसे - CO2, CO, सल्फर व नाइट्रोजन के ऑक्साइड एकत्रित हो जाते हैं। जलवाष्प जब संघठित होकर वर्षा के रूप में इन रासायनिक गैसों से क्रिया करके घुलित अवस्था में पृथ्वी पर गिरता है तो अम्ल वर्षा का निर्माण होता है।
