प्लास्टिक ऑफ पेरिस किसे कहते हैं / विकृतगंधिता किसे कहते हैं / ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया / plastik off paris kise kahate hai / vikrutgandhita kise kahate hai / oosma kshepi abhikriya
प्रश्न 4. धोने का सोडा एवं बेकिंग सोडा का सूत्र लिखते हुए दोनों के दो प्रमुख उपयोग लिखिए।
उत्तर - 1. धोने के सोडा का सूत्र - Na2CO3.10H2O.
धोने (कपड़े धोने) के सोडे के उपयोग - (i) कपड़े धोने का सोडा (सोडियम कार्बोनेट) का उपयोग काँच, साबुन तथा कागज उद्योग में किया जाता है। (ii) घरों में साफ-सफाई के लिए धोने के सोडे का उपयोग किया जाता है।
2. बेकिंग सोडा का सूत्र - NaHCO3
बेकिंग सोडे के उपयोग- (i) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का उपयोग ऐन्टैसिड के संघटक के रूप में किया जाता है। क्षारीय होने के कारण यह उदर में अम्ल की आधिक्य मात्रा को उदासीन बनाकर राहत पहुंचाता है।
(ii) इसका उपयोग सोडा-अम्ल अग्निशामक में तथा बेकिंग पाउडर बनाने में भी किया जाता है।
प्रश्न प्लास्टिक ऑफ पेरिस किसे कहते हैं? आंध्रता रोधी बर्तन में क्यों रखना चाहिए? इसके दो उपयोग लिखिए।
उत्तर- प्लास्टिक ऑफ पेरिस-
(CaSO4.2H2O) को 373 K (100°C) ताप पर गर्म करने पर यह जल के अणुओं को त्याग कर प्लास्टर ऑफ पेरिस या अर्द्धहाइड्रेट हेमीहाइड्रेट
(CaSO4. 1/2H2O) बनाता है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस आर्द्रता की उपस्थिति में आसानी से जल को अवशोषित कर लेता है तथा कठोर ठोस पदार्थ (जिप्सम) का निर्माण करता है, अतः यदि प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्र रोधी बर्तन में नहीं रखा जाता है तो इसकी पूरी मात्रा जिप्सम में बदल जाएगी।
उपयोग - (1) टूटी हड्डियों को जोड़ने में। (2) खिलौने, सजावटी सामान आदि बनाने में।
प्रश्न 5. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है?
उत्तर - जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट (CuSO4) के
विलयन में डुबोया जाता है, तो विस्थापन अभिक्रिया होती है।
जिसके कारण विलयन का नीला रंग हल्का हो जाता है क्योंकि
लोहा (Fe) कॉपर (Cu) से अधिक अभिक्रियाशील है इसलिए लोहे द्वारा कॉपर के विस्थापन के कारण आयरन सल्फेट का निर्माण
होता है।
प्रश्न 4. विकृतगंधिता किसे कहते हैं? खाद्य पदार्थों को इससे बचने हेतु कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाती है?
उत्तर- तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थ हवा (ऑक्सीजन) के संपर्क में आने से अपचयित (ऑक्सीकृत) होकर विकृतगंधिता हो जाते हैं तथा उनके स्वाद तथा गंध बदल जाते हैं। इस प्रक्रिया को विकृतगंधिता कहते हैं। खाद्य पदार्थों को विकृतगंधित या खराब होने से बचाने के लिए नाइट्रोजन से प्रभावित किया जाता है।
प्रश्न ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया के 3 उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 2. रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की हिट एवं ट्रायल विधि क्या है?
उत्तर - रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की वह विधि जिसमें सबसे छोटी पूर्णांक संख्या के गुणांक का उपयोग करके समीकरण को संतुलित करने का प्रयत्न किया जाता है, हिट एवं ट्रायल विधि कहलाती है।
प्रश्न संतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं? एक संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर - जब किसी रासायनिक समीकरण में विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की संख्या बाईं ओर (L.H.S.) तथा दाईं ओर (R.H.S.) वे दोनों तरफ बराबर होती है या 'जिस रासायनिक समीकरण में अभिकारकों एवं उत्पादों के कुल द्रव्यमान समान हों' तो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।
उदाहरण
