mp board class 11th hindi paper 2023

Sachin ahirwar
By -
0

11th class hindi question paper 2023 pdf with answer key / 11th class hindi question paper 2022-23 pdf / class 11th hindi paper 2023 varshik / Mp board class 11th hindi Question paper 2023 PDF / mp board class 11th hindi paper 2023 download

 

प्र.1. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कर लिखिये-

(i) चिराग किसके लिए तय थे?

(अ) शहर के लिए 

(ब) देश के लिए

(स) हर एक घर के लिए

(द) जनता के लिए

 

(ii) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्द काव्यम् परिभाषा है-

(अ) आचार्य विश्वनाथ 

(ब) आचार्य रामचंद्रशुक्ल

(स) पंडितराज जगन्नाथ

(द) कुन्तक

 

(iii) 'अपू के साथ ढाई साल' नामक संस्मरण किस फिल्म से संबंधित है?

(अ) अपराजिता

(ब) पाथेर पाचाली

(स) देवी चारूलता

(द) सद्गति

 

(iv) अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद होते हैं -

(अ) दो

(ब) तीन 

(स) पाँच

(द) आठ

 

(v) शब्द परी का नाम था -

(अ) नीरजा

(ब) चंद्रिका

(स) जिज्ञासा

(द) शारदा

 

(vi) भारतीय संगीत में प्राचीन काल से प्रचलित सबसे पुराना वाद्य यंत्र कौन सा है। 

(अ) वीणा

(ब) सितार

(स) डमरू

(द) बाँसुरी

 

प्र. 2. निम्नलिखित रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए -

 

(i) चंपा…………….नहीं चीन्हती।

(काले अंक / काले अक्षरं /पुस्तक)

(ii) मरसिया का अर्थ-...........होता है। 

(लोकगीत/विवाहगीत / शोकगीत)

(ii) नीर भरे नित प्रति रहें तक न प्यास बुझाय में… … .. अलंकार है

(अन्योक्ति / विभावना / विशेषोक्ति)

 

(iv) विदाई संभाषण' व्यंग्य………….पर लिखी गई रचना है।

(लॉर्ड जॉर्ज/लॉर्ड मैकाले/लॉर्ड कर्जन ) 

 

(v) एक क्रिया से दूसरी क्रिया पर निर्भर रहने वाले वाक्यों को…………..कहते हैं।

(संदेहवाचक वाक्य / संकेतवाचक वाक्य / विधिवाचक वाक्य)

 

(vi) ………..काल कलाओं के लिए स्वर्णयुग माना जाता है।

(गुप्तं / मौर्य / वैदिक)

(vii)'उदंत मार्तण्ड' के सम्पादक… … . … . थे

(महावीर प्रसाद द्विवेदी / प्रेमचंद / प जुगलकिशोर शुक्ल)

प्र. 3निम्नलिखित जोड़ियों का सही मिलान कर लिखिए

स्तम्भ (अ)                                स्तम्भ (ब)

(i) आओ मिलकर बचाएं              (क) त्रिलोचन

(ii) साकेत                                  ख) दोपहर

(iii) रजनी                                 (ग) महाकाव्य

(iv) निमाड़ी                               (घ) स्मरणपत्र

(v) दीपक और श्रीराग                   (ङ) पटकथा

(vi) अनुस्मारक                            (च) खंडवा और खरगोन

                                                (छ) निर्मला पुतुल

                                                 (ज) खण्डकाव्य

 

प्र.4 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए

(i)अक्क महादेवी ईश्वर को क्या कहकर संबोधित करती है?

(ii) खण्डकाव्य की परिभाषा लिखिए।

(iii) द्विवेदी युग के प्रवर्तक का नाम लिखिए।

(iv) भारत की चर्चा नेहरूजी किससे करते थे?

(v) उपसर्ग और प्रत्यय में अंतर लिखिए।

(vi) आलो आँधारि का क्या अर्थ है ?

(vii) भारतीय टेलीविजन को दूरदर्शन नाम कब दिया गया?

 

प्र.5 निम्नलिखित कथनों में चयनकर सत्य / असत्य लिखिए -

(i) छायावादी कवियों ने प्रकृति का मानवीकरण किया है

(ii) छंद में गणों की संख्या नौ होती है।

(iii) मियाँ नसीरूद्दीन पचास तरह की रोटी बनाने में माहिर थे।

(iv) राष्ट्रभाषा को संविधान से मान्यता प्राप्त होनी आवश्यक है।

(v) कुमार गंधर्व ने कबीर के पदों का गायन किया है।

(vi) शब्दकोश में 'क्ष' अक्षर '' वर्ग के साथ में ही आता है।

 

प्र.6 रीतिकाल की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। (कोई दो)

अथवा

रहस्यवाद और छायावाद में अंतर लिखिए।

 

प्र.7 कबीर ने अपने आपको दीवाना क्यों कहा है?

अथवा

मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है?

 

प्र.8 काव्य गुण की परिभाषा देते हुए उनके नाम लिखिए।

अथवा

स्थायी भाव और संचारी भाव में अंतर लिखिए।

 

प्र9. रोला छद की परिभाषा लिखिए।

अथवा

शब्द शक्ति की परिभाषा देते हुए एक शब्द शक्ति का उदाहरण लिखिए। 

 

प्र.10 द्विवेदी युग की दो विशेषताएं लिखते हुए एक निबंधकार और रचना का नाम लिखिए।

अथवा

रेखाचित्र और संस्मरण में अंतर लिखिए।

 

प्र11 नमक का दरोगा कहानी का कौन सा पात्र आपको सर्वाधिक प्रभावित करता है और क्यो?

अथवा

शिवशंभु की दो गायों की कहानी के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है ?

 

प्र.12 क्रियाविशेषण किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।

अथवा

विज्ञापन लेखन में किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है, लिखिए। 

 

प्र.13 शब्द-युग्म किसे कहते हैं? वह कितने प्रकार के होते हैं?

अथवा

कोड मिक्सिंग और कोड स्विचिंग किसे कहते हैं?

 

प्र.14 नृत्य और नर्त्य में क्या अंतर है?

अथवा

शास्त्रीय संगीत और चित्रपट संगीत में क्या अंतर है? (कोई दो)

 

प्र.15 समाचार के तत्वों के नाम लिखिए।

अथवा

स्ववृत्त की दो विशेषताएं लिखिए।

 

प्र.16 मीराबाई अथवा त्रिलोचन का परिचय निम्नांकित बिन्दुओं में लिखिए

(1) दो रचनाएँ

(2) कलापक्ष

(3) साहित्य में स्थान

 

प्र.17 प्रेमचंद अथवा सत्यजीत राय का साहित्यिक परिचय निम्नांकित बिन्दुओं में लिखिए-

(1) दो रचनाएँ

(2) भाषा

(3) साहित्य में स्थान

 

प्र.18 भाव पल्लवन कीजिए-

साहित्य समाज का दर्पण है।

 

अथवा

पिता-पुत्र में पढ़ाई को लेकर हुई बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए।

 

प्र.19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश / पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए असल प्रकाश तो हमारे जीवन में छिपा हुआ है- सृजन का प्रकाश आदमी का आचारण, आदमी का शील आदमी का श्रम आदमी का विवेक और आदमी की भावना जिसे छू लें. वह प्रकाशित हो जाए। बड़े-बड़े अँधेरों को तराशकर ये प्रकाश निर्झर बहा दें जवारों जैसे पीतान गेहूं के पौधे क्या यह संदेश नहीं देते, कि सृजन की यात्रा कभी रुकती नहीं। उसे अधेरे बंद कमरों में भी नहीं रोका जा सकता।

 

प्रश्न -

(1) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।

(i) जीवन का असली प्रकाश कौन सा है?

(ii) व्यक्ति जीवन को कैसे प्रकाशित कर सकता है?

 

अथवा

 

सखि बसंत आया,

 भरा हर्ष वन के मन

नवोत्कर्ष छाया किसलय वसना

नववय लतिका मिली मधुर उर

तरू प्रिय पतिका विहग-वृन्द बन्दीजन,

 पिक-स्वर नम सरसाया सखि बसंत आया।

 

प्रश्न -

(i) उपर्युक्त पद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए ।

(ii) बसंत आने से कौन-कौन प्रमुदित है ?

(iii) उपर्युक्त काव्यांश का मूल भाव लिखिए। 

 

प्र. 20 निम्नलिखित पद्यांश का सप्रसंग भावार्थ लिखिए हे सजीले हरे सावन, हे कि मेरे पुण्य पावन तुम बरस लो वे न बरसें, पाँचवें को वे न तरसें मैं मजे में हूँ सही है, घर नहीं हूँ बस यही है किन्तु यह बस बड़ा बस है, इसी बस से सब विरस है।

अथवा

नाचने के लिए खुला आंगन

 गाने के लिए गीत 

हँसने के लिए थोड़ी-सी खिलखिलाहट 

रोने के लिए मुट्ठी भर एकांत 

बच्चों के लिए मैदान 

पशुओं के लिए हरी-हरी घास 

बूढ़ों के लिए पहाड़ों की शान्ति ।

 

प्र. 21 निम्नांकित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए

 

हिन्दुस्तान के नदी और पहाड़, जंगल और खेत जो हमें अन्न देते हैं, ये सभी हमें अजीज हैं। लेकिन आखिरकार जिनकी गिनती है, ये हैं हिन्दुस्तान के लोग उनके और मेरे जैसे लोग जो इस सारे देश में फैले हुए हैं। भारत माता दरअसल यही करोड़ों लोग हैं। भारत माता की जय का मतलब हुआ इन लोगों की जय का मैं उनसे कहता हूँ तुम भारत माता के अंश हो ।

 

अथवा

 

यहाँ की प्रजा वह प्रजा है जो अपने दुःख और कष्टों की अपेक्षा परिणाम का अधिक ध्यान रखती है। वह जानती है कि संसार में सब चीजों का अंत है। दुख का समय भी एक दिन निकल जायेगा इसी से दुःखों को झेलकर पराधीनता सहकर भी वह जीती है। प्र.22 उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन हेतु सचिव, मा. शि में भोपाल को पत्र लिखिए।

 

अथवा

 

अपने छोटे भाई को पत्र लिखकर उसे परीक्षा से संबंधित उचित मार्गदर्शन दीजिए। प्र. 23 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा महत निबंध लिखिए-

 

(i) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

(ii) कम्प्यूटर और मानव जीवन

(iii) पुस्तकालय

(iv) पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण

(v) जीवन में खेलों का महत्त्व

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)