mp board class 9th hindi paper 2023

Sachin ahirwar
By -
0

 Class 9th Hindi Paper 2023 PDF / 9th class paper 2023 hindi varshik / Mp board class 9th Hindi varshik paper 2023 / Class 9 Hindi Question paper 2023



प्र.1निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कर लिखिए

 

(i) हिन्दी साहित्य का स्वर्णयुग है -

(अ) भक्तिकाल

(ब) वीरगाथाकाल

(स) रीतिकाल

(द) वर्तमानकाल

 

(ii) कबीरदास की रचना है -

(अ) साकेत

(ब) बीजक

(स) कुरुक्षेत्र

(द) यामा

 

(iii) काव्य के भेद माने गए हैं-

(ख) दो

(ब) तीन

(स) चार

(द) पाँच

 

(iv) कांजी हौस का चौकीदार लालटेन लेकर आता था -

(अ) मारने

(ब) खाना देने

(स) हाजिरी लेने

(द) पानी देने 

 

(v) दो वर्णों के मेल से होने वाले परिवर्तन को कहते हैं -

(अ) शब्द

(ब) समास

(स) वाक्य

(द) सन्धि 

 

(vi) इस जल प्रलय में पाठ की विधा है

(अ) कहानी

(ब) रिपोर्ताज

(स) उपन्यास

(द) नाटक

 

प्रश्न दो निम्नलिखित रिक्त स्थानों में सही शब्द का चयन कर लिखिए

(i) खुलेगी सॉंकल बंद…………..की.

(घर /द्वार /खिड़की)

(ii) रस को काव्य की………….बताया गया है.

(आत्मा/ शरीर/ अंग) 

(iv) मात्रिक छंद में…………  की गणना की जाती है.

( वर्णो/ मात्राओं /शब्दों )

(V) उपभोक्तावादी संस्कृति से समाज के वर्गों के मध्य ……….बढ़ रही है

(दूरी /नजदीकी/ टकराव)

(Vi) बे शब्दांश जो शब्द बनाते समय आरंभ में लगते हैं,……….. कहलाते हैं

(प्रत्यय/ उपसर्ग /विलोम)

(vi) मेरे नाना पक्के माने…….. जाते थे

(साहब/ अंग्रेज/ मित्र)




प्रश्न 3 निम्नलिखित जोड़ियां का सही मिलान कर लिखिए

स्तंभ (अ)                                    स्तंभ (ब)

           

(i) माखनलाल चतुर्वेदी                  (क) रतन

(ii) रस के अंग                              (ख) तीन

(iii) ल्हासा की ओर                       (ग)  एक अंक

(iv) एकांकी                                (घ) राहुल सांकृत्यायन

(v) रचना के आधार पर वाक्य        (डं) चार

(vi) घर का नौकर                        (च) एक भारतीय आत्मकथा

    (छ) फणीश्वर नाथ रेणु

    (ज) तीन अंक

 

प्रश्न 4 निम्नलिखित प्रश्नों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए

(i) कवि पंत ने गाँव को हरता जन-मन क्यों कहा है?

(ii) जहाँ काव्य का आधार शब्द होता है, वहाँ कौन सा अलंकार होता है?

(Ii) साहित्यिक पुरखे किसे कहा गया है?

(iv) जहाँ प्रथम पद प्रधान एवं अव्यय हो, वहाँ कौन सा समास होगा?

(v) लोक में प्रचलित उक्ति क्या कहलाती है?

(vi) लेखिका मृदुला गर्ग की परदादी ने मन्दिर में जाकर क्या मन्नत माँगी

 

प्र.5 निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य कथन छोंटकर लिखिए

 

(i) प्रेमवाटिका के रचनाकार कवि रसखान हैं।

(ii) खण्डकाव्य की कथावस्तु विस्तृत होती है।

(iii) लारेंस को कबूतर से प्रेम था।

(iv) विचार विनिमय के माध्यम को भाषा कहते हैं।

(v) 'इस जल प्रलय में पाठ के लेखक तैरना जानते थे।प

(vi) रामस्वरूप की पत्नी का नाम प्रेमा था।

 

प्र.6. पदय साहित्य के इतिहास को कितने भागों में विभाजित किया गया है? नाम लिखिए।

 

अथवा

 

छायावाद की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

 

प्र.7 रसखान अथवा सुमित्रानन्दन पंत के भाव सौन्दर्य की दो विशेषताएँ लिखिए।

 

प्र.8 कवयित्री ललद्यद का घर जाने की चाह से क्या तात्पर्य है?

अथवा

कवि माखनलाल चतुर्वेदी को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?

 

प्र.9 अरहर और सनई के खेत कवि पंत को कैसे दिखाई देते हैं?

 

अथवा

 

लता ने बादल रूपी मेहमान को किस तरह देखा और क्यों?

 

प्र.10 छन्द किसे कहते हैं? छन्द के प्रकारों के नाम लिखिए।

 

अथवा

 

रस के प्रकार एवं उनके स्थायी भाव लिखिए ।

 

प्र.11 अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

 

अथवा

 

काव्य किसे कहते हैं? उनके भेदों के नाम लिखिए।

 

प्र.12 गदय की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए।

 

अथवा

 

डायरी विधा का सामान्य परिचय लिखिए ।

 

प्र.13 मुशी प्रेमचंद के साहित्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

 

अथवा

 

महादेवी वर्मा की दो रचनाएँ लिखते हुए हिन्दी साहित्य में उनका स्थान निर्धारित कीजिए।

 

प्र.14 कांजी हौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती थी

 

अथवा

 

किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया?

 

प्र.15 प्रेमचंद के फटे जूते पाठ के आधार पर प्रेमचंद के व्यक्तित्व की दो विशेषताऐं लिखिए।

 

अथवा

 

महादेवी वर्मा उर्दू-फारसी क्यों नहीं सीख पाई

 

प्र16 निपात शब्द से क्या आशय है ? उदाहरण सहित लिखिए।

 

अथवा

 

सन्धि एवं समास में कोई दो अन्तर लिखिए।

 

प्र. 17 बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारी फैलने का खतरा होता है?

 

अथवा

 

मृदुला गर्ग अपनी नानी से क्यों प्रभावित थीं?

 

प्र.18 निम्नलिखित काव्यांश का सन्दर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए -

 

ऊँचे कुल का जनमिया, जे करनी ऊँच न होइ ।

सुबरन कलस सुरा भरा, साधू निंदा सोइ ।।

 

अथवा

 

क्या गाती हो?

क्यों रह रह जाती हो?

कोकिल बोलो तो

क्या लाती हो?

संदेशा किसका है?

कोकिल बोलो तो !

 

प्र 19 निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए - तिब्बत में यात्रियों के लिए बहुत सी तकलीफें भी हैं और कुछ आराम की बातें भी। वहाँ जाति पाँति छुआछूत का सवाल ही नहीं है और न औरते परदा ही करती हैं। बहुत निम्न श्रेणी के भिखमंगों को लोग चोरी के डर से घर के भीतर नहीं आने देते, नहीं तो आप बिल्कुल घर के भीतर चले जा सकते हैं।

 

अथवा

 

मुझे लगता है, तुम किसी सख्त चीज को ठोकर मारते रहे हो। कोई चीज जो परत-पर-परत सदियों से जम गई है उसे शायद तुमने ठोकर मार-मारकर अपना जूता फाड़ लिया। कोई टीला जो रास्ते पर खड़ा हो गया था उस पर तुमने अपना जूता आजमाया।

 

प्र. 20 पानी का महत्व' विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

 

अथवा

 

वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर पिताजी से किए गए सवाद को लिखिए।

 

प्र. 21 निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा मदयाश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

 

नर हो, न निराश करो मन को

 कुछ काम करो, कुछ काम करो। 

जग में रहकर कुछ नाम करो || 

यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो। 

समझो जिससे यह व्यर्थ न हो। 

कुछ तो उपयुक्त करो मन को

नर हो, न निराश करो मन को।।

 

(i) उपर्युक्त काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

(ii) मनुष्य को क्या करना चाहिए?

(iii) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।

 

अथवा

 

स्वार्थ और परमार्थ, मानव की दो प्रवृत्तियाँ हैं, हम अधिकतर सभी कार्य अपने लिए करते हैं। पर के लिए सर्वस्व बलिदान करना ही सच्ची मानवता है। यही धर्म है, यही पुण्य है। इसे ही परोपकार कहते हैं। प्रकृति हमें निरन्तर परोपकार का सन्देश देती है। नदी वृक्ष मनुष्यों को छाया तथा फल देने के लिए ही धूप, आँधी,

 

दूसरों के लिए बहती वर्षा और तूफानों में अपना सब कुछ बलिदान कर देते हैं।

(i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

(ii) सच्ची मानवता क्या है?

(ii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।

 

प्र. 22 अपने विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए।

 

अथवा

 

अपने मित्र को जन्मदिन की बधाई देते हुए पत्र लिखिए।

 

प्र23 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबन्ध लिखिए -

 

(i) मेरी प्रिय पुस्तक

(i) जीवन में खेलों का महत्त्व

(ii) विद्यार्थी जीवन में अनुशासन

(iv) दैनिक जीवन में इन्टरनेट का महत्त्व

(v) स्वच्छ भारत अभियान

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)