Class 12th Chemictry Top 14 Question 2024 mp board

Sachin ahirwar
By -
0

 class 12 chemictry top 14 question answer // important questions class 12 chemistry mp board pdf



प्रश्न 1 आण्विक चालकता किसे कहते हैं ?

उत्तर- आण्विक चालकता - "किसी विद्युत् अपघट्य विलयन की आण्विक चालकता उन समस्त आयनो  की चालकता है, जो एक ग्राम मोल विद्युत् अपपट्य को Vml में विलेय करने से उत्पन्न होती है।" इसे से^m प्रदर्शित करते हैं। यह विलयन की विशिष्ट चालकता व आयतन V के गुणनफल के बराबर होता है, इसे आणविक चालकता कहते हैं  


प्रश्न 2. सक्रियण ऊर्जा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 

उत्तर- सक्रियण ऊर्जा - ऊर्जा की वह न्यूनतम मात्रा जो देहली ऊर्जा से कम ऊर्जा वाले अणुओं को प्राप्त करनी पड़ती हैं, ताकि वे ऊर्जा अवरोध को पार कर सकें, सक्रियण ऊर्जा कहलाती है। सक्रियण ऊर्जा को Eaलिखा जाता है।



प्रश्न.3प्रथम कोटि की अभिक्रिया किसे कहते हैं?

 उत्तर- अभिक्रिया, जिनमें अभिक्रिया का वेग केवल एjuक अणु के सान्द्रण पर निर्भर करता है  प्रथम कोटि को अभिक्रियाएँ कहलाती हैं। 


प्रश्न.4 रासायनिक अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले किन्हीं  दो कारकों को संक्षेप में समझाइए? 

उत्तर- किसी रासायनिक अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं- 

 1.उच्च ता की उपस्थिति - उत्प्रेरक अभिक्रिया की दर को बढ़ा या घटा देते हैं। धनात्मक उत्प्रेरक क्रिया की दर में वृद्धि करते हैं तथा ऋणात्मक उत्प्रेरक क्रिया की दर घटा देते हैं।

2.अभिक्रिया का ताप— ताप वृद्धि का अभिक्रिया की दर पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। उच्च ताप अभिक्रिया की दर बढ़ जाती है,  

प्रश्न5. ताप बढ़ने पर भौतिक अधिशोषण क्यों घटता है?

उत्तर- भौतिक अधिशोषण एक ऊष्मा अपक्षेपी प्रक्रम है तथा यह उत्क्रमणीय भी ठोस+ गैस  साम्यावस्था   अधिशोषण + ऊष्मा भौतिक अधिशोषण कम ताप पर सम्पन्न होता है तथा तापमान बढ़ाने पर यह ली-शातेलिए नियम के अनुसार कम होता है।


प्रश्न 6. अमोनिया प्राप्त करने के लिए हैबर प्रक्रम में CO को हटाना क्यों आवश्यक है ? (NCERT)

 उत्तर - हैवर प्रक्रम से अमोनिया बनाने के लिए ठोस उत्प्रेरक का प्रयोग होता है। उत्पन्न CO को हटाना इसलिए आवश्यक है क्योंकि CO लोहे से क्रिया कर Fe(CO)5 बनाती है, जो कक्ष ताप पर द्रव अवस्था में होता है तथा NH3, उत्पादन में बाधा उत्पन्न करता है क्योंकि उच्च ताप पर CO तथा H2, क्रिया करते हैं जिससे उत्पादन घटता है।


प्रश्न 7. अधिशोषण हमेशा ऊष्माक्षेपी क्यों होता है ?

(NCERT)


उत्तर- अधिशोषण से अव्यवस्था कम होती है अर्थात् ∆S =+ होता है। प्रक्रम को सम्पन्न करने के लिए ∆G का मान ऋणात्मक होना आवश्यक है। अतः समीकरण ∆G=∆H- T∆S में ∆G तभी ऋणात्मक होगा, जब ∆H का मान ऋणात्मक होगा अर्थात् ऊष्माक्षेपी। अतः अधिशोषण प्रक्रम ऊष्माक्षेपी होता है।


प्रश्न 8. इमल्सनों (पायस) के चार उपयोग लिखिए।

(NCERT)

उत्तर- पावसों के अनुप्रयोग-

(i) साबुन तथा अपमार्जकों की क्रियाविधि पायसीकरण पर आधारित है।

(ii) औषधि के रूप में—कॉड लिवर ऑयल, हैली बुट यकृत तेल आदि के रूप में पायस का उपयोग किया जाता है।

 (ii) संक्रमणहारी जैसे—फिनाइल, डेटॉल और लाइसॉल जल में मिलाने पर जल में तेल के समान पायस बनाते हैं।

(iv) धातु अयस्क के सान्द्रण को झाग उत्प्लावन विधि भी पायसीकरण के सिद्धान्त पर आधारित है।

 (v) वसा का आँतों द्वारा पाचन पायसीकरण के कारण सरलता से होता है।


प्रश्न 9. निम्न परों को उचित उदाहरण सहित समझाइए - (i) एल्कोसॉल, (ii) एरोसॉल, (ii) हॉइड्रोसॉल।

(NCERT)

उत्तर- (i) एल्कोसॉल – एल्कोसॉल वह कोलॉइडी सॉल होता है जिसमें परिक्षेपण माध्यम ऐल्कोहॉल होता है। 

जैसे- बहुलक सॉल

(ii) ऐरोसॉल—कोलॉइडी का वह प्रक्रम जिसमें परिक्षेपण माध्यम वायु होती है। जैसे—धुआँ, धूल,कोहरा आदि।

 (iii) हाइड्रोसॉल—वह कोलॉइडी प्रक्रम जिसमें परिक्षेपण माध्यम जल होता है। जैसे—स्टॉचं, साबुन झाग आदि।



प्रश्न 10. विषमांगी उत्प्रेरण में अधिशोषण की क्या भूमिका है ? उत्तर—सामान्यतः विषमांगी उत्प्रेरण में, अभिक्रिया गैसीय जबकि उठप्रेरक ठोस अवस्था में होते हैं। अधिक्रियक अणुओं का दो उत्प्रेरक के पृष्ठ पर भौतिक या रासायनिक अधिशोषण द्वारा अधिशोषण हो जात है। उत्पाद अशुओं क विशोषण हो जाता है और अब उठप्रेरक सतह दोबारा अधिक अभिक्रियक अणुओं को अभिशोषित करने के लिए उपलब्ध हो जाती है। यह सिद्धान्त विषमांगी उत्प्रेरण का अधिशोषण कहलाता है।



प्रश्न 11. बादलों पर सिल्वर आयोडाइड का स्प्रे करने पर वर्षा का होना कैसे संभव है ? 

उत्तर- बादलों की प्रकृति कोलॉइडी होने के कारण इन पर आवेश होता है। सिल्वर आयोडाइड एस. वैद्युत अपघट्य है बादलों पर इसका स्प्रे करने के परिणामस्वरूप स्कंदन होता है, जिससे वर्षा होती है। 



प्रश्न 12. किसी गैस का अधिशोषण क्रान्तिक ताप से किस प्रकार संबंधित है ? (NCERT) 

उत्तर - किसी गैस के लिये क्रान्तिक ताप उच्च होने पर उसका द्रवीकरण उतना ही आसान होता है एवं उसके अणुओं के बीच में उच्च वाण्डर वॉल्स आकर्षण बल लगता है। फलस्वरूप ऐसी गैसों का अधिशोषण उच्च मात्रा में होता है। 


प्रश्न 13. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है ? 

उत्तर - वायुमण्डल में उपस्थित धूल के कण एक कोलॉइडी विलयन का निर्माण करते हैं। इन धूल के कोलॉइडी कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन (टिण्डल प्रभाव) के कारण आकाश का रंग नीला दिखाई देता है।


प्रश्न 14. अपने क्रिस्टलीय रूपों की तुलना में चूर्णित पदार्थ अधिक प्रभावी अधिशोषक क्यों होते हैं?

उत्तर- अधिशोषक के पृष्ठीय क्षेत्रफल बढ़ने के साथ अधिशोषण बढ़ता जाता है। अतः चूर्ण अवस्था में  या छिद्र मुक्त अवस्था में धातुओं का पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक होता है। इसलिए इन अवस्थाओं में अधिशोषण अधिक होता है।





प्रश्न . स्वर्ण संख्या किसे कहते हैं ? 

 उत्तर- स्वर्ण संख्या- जिगमोण्डी ने आपेक्षिक रक्षण शक्ति ज्ञात करने के लिए एक संख्या निर्धारित की जो स्वर्ण संख्या (Gold Number) कहलाती है। 



प्रश्न . उत्प्रेरण क्या है ? । 

उत्तर—वह पदार्थ जो अपनी उपस्थिति मात्र से किसी रासायनिक क्रिया के वेग को घटा या बड़ा देता है और स्वयं क्रिया के अन्त में भार व रासायनिक संघटन की दृष्टि से अपरिवर्तित रहता है, उत्प्रेरक कहलाता है तथा इस प्रकार की क्रिया उत्प्रेरण (Catalysis) कहलाती है।




Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)